अक्टूबर 11, 2026 2:24 अपराह्न

printer

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज शाम 7 बजे होगा शुरू

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। रांची में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की भारत पर छह विकेट से जीत के बाद पांच मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबरी पर है। मैच में वेस्टइंडीज ने एक ओवर से अधिक शेष रहते भारत द्वारा निर्धारित 250 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था।