अक्टूबर 26, 2026 12:33 अपराह्न

printer

आज से कीर्तिपुर में शुरू हो रहा है नेपाल प्रीमियर लीग का तीसरा सत्र

नेपाल प्रीमियर लीग का तीसरा सत्र आज से कीर्तिपुर में शुरू हो रहा है। 21 नवंबर तक चलने वाले इस टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट आठ टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन लुंबिनी लायंस का सामना सुदूरपश्चिम रॉयल्स से होगा।

इस बार टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी से मान्यता मिली है। साथ ही, पहली बार निर्णय समीक्षा प्रणाली-डीआरएस की भी शुरुआत की जा रही है।

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर और बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।