जुलाई 20, 2026 2:41 अपराह्न

printer

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्‍पक्ष जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय आज अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करने वाली याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करेगा। इस मामले से संबंधित चार अलग-अलग याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी. मोहन की पीठ के समक्ष सुनवाई होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल-एसआईटी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में न्‍यायलय के समक्ष अपनी स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की है। यह स्थिति रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत की गई थी।