अप्रैल 13, 2026 9:11 अपराह्न

printer

राज्य सरकार सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले द्वारा परिकल्पित संगीत संस्थान की स्थापना के लिए कदम उठाएगी: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले द्वारा परिकल्पित संगीत संस्थान की स्थापना के लिए कदम उठाएगी। यह घोषणा आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में की गई। मंत्रिमंडल ने दिवंगत गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा भोसले ने संगीत को समर्पित एक संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था और सरकार इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएगी। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव भी पढ़ा।