मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आज नशे से दूरी- है जरूरी अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ। यह मादक पदार्थ रोधी अभियान तीस जुलाई तक चलाया जाएगा। राज्य की पुलिस, सामाजिक न्याय विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग इसे संयुक्त रूप से संचालित कर रहे हैं। एनसीसी, एनएसएस और खेल संगठन भी अभियान में सहायता कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल भोपाल के रविन्द्र भवन में इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ पूरे परिवार को बर्बाद करती है।