सितम्बर 24, 2026 8:54 अपराह्न

printer

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूतियों की छह बैलिस्टिक मिसाइलें निष्क्रिय की

यमन के हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि उसकी सेनाओं ने हूतियों की छह बैलिस्टिक मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया है। गठबंधन ने कहा कि ये मिसाइलें सऊदी अरब के तैफ और यानबू शहरों को निशाना बनाकर दागी गई थीं। गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि हूतियों की किसी भी प्रकार की हिंसा से सख्ती से निपटा जाएगा।
 
सऊदी अरब ने मक्का और तैफ में “संभावित खतरे” की चेतावनी जारी की। इसके बाद जेद्दा, तबुक और यानबू में भी अलर्ट जारी किया गया। 
यमन के पश्चिमी तट पर आक्रमण के बाद हूती विद्रोहियों ने सरकारी बलों पर दबाव बनाते हुए  लाल सागर और रणनीतिक बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य के करीब पहुंच मजबूत कर ली है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला