नवम्बर 16, 2026 9:39 अपराह्न

printer

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान अकवान के कारण तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान अकवान के कारण अगले दो दिनों तक चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू सहित तमिलनाडु के उत्तरी जिलों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। तूफान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में केंद्रित है। यह चेन्नई से लगभग 610 किलोमीटर पूर्व, मछलीपट्टनम से 660 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 670 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार, अकवान के कल शाम तक उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान 20 नवंबर 2026 को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तटों के बीच नेल्लोर और तुनी के निकट तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।