नवम्बर 23, 2026 8:25 अपराह्न

printer

RBI ने वर्ष 2021-22 की सीरीज-1 के तहत जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 12,612 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की

भारतीय रिजर्व बैंक- (आर.बी.आई.) ने वर्ष 2021-22 की सीरीज-1 के तहत जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के समय से पहले भुगतान की कीमत 12,612 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की है। इन बॉन्ड का समय से पहले भुगतान 25 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
 
बॉन्ड जारी होने की तारीख से पांच वर्ष पूरे होने के बाद ब्याज भुगतान की तारीखों पर समय से पहले भुगतान की अनुमति है। आर.बी.आई. ने बताया कि भुगतान की कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन- आईबीजेए की ओर से प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के बंद भाव के साधारण औसत के आधार पर तय की जाती है।
 
इसी के अनुसार, भुगतान की कीमत निर्धारित करने के लिए 19, 20 और 23 नवंबर 2026 के सोने के भावों को आधार बनाया गया है।