प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय – पीएमएमएल ने आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय के ब्लॉक-I में एक नए आगंतुक कियोस्क का उद्घाटन किया। पीएमएमएल कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने पीएमएमएल निदेशक अश्वनी लोहानी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से कियोस्क का उद्घाटन किया। इस कियोस्क का उद्देश्य विशेष रूप से परिवारों और युवा आगंतुकों के लिए जलपान और हल्के-फुल्के नाश्ते की सुविधा प्रदान करके आगंतुकों की सुविधा को बढ़ाना है। इसमें लोकप्रिय डेयरी उत्पादों और स्नैक्स सहित 400 से अधिक अमूल उत्पाद उपलब्ध होंगे। इससे संग्रहालय परिसर के भीतर आगंतुकों को परिचित और गुणवत्तापूर्ण भोजन के कई विकल्प मिलेंगे।
यह पहल संग्रहालय में आने वाले आगंतुकों की बढ़ती संख्या के लिए एक आरामदायक, सुलभ और स्वागतपूर्ण अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पीएमएमएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।