अक्टूबर 11, 2026 2:22 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की शुरुआत पिछले वर्ष आज ही के दिन देश के 100 आकांक्षी कृषि जिलों में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत 11 मंत्रालयों और विभागों की छत्तीस केंद्रीय योजनाओं को एक साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, राज्य सरकारों की योजनाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी शामिल किया गया है, ताकि प्रत्येक जिले की कृषि संबंधी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किया जा सके।