ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक लोक मान्यता है कि इस भव्य उत्सव के दौरान महाप्रभु श्री जगन्नाथ, चक्रराज सुदर्शन, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भक्तों से मिलने बाहर आते हैं। राष्ट्रपति ने कामना की कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से देश और इसके लोगों पर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पवित्र रथ यात्रा आस्था, भक्ति, समानता और सामूहिक सद्भाव के मूल्यों को दर्शाती है, जो सभी मतभेदों से परे लोगों को एक साथ लाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने देश और दुनिया की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और ये विनम्रता, सामूहिक भागीदारी व निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को साकार करती हैं।
News On AIR | जुलाई 16, 2026 2:38 अपराह्न
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं