राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मारे जाने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।