उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हमारे संवाददाता ने देहरादून से बताया है कि वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच रात नौ बजकर 37 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा।
News On AIR | नवम्बर 16, 2026 9:36 अपराह्न
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए