सितम्बर 3, 2026 8:10 अपराह्न

printer

झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटर रजिस्टर पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर्स 2026” आज रांची के एनयूएसआरएल में संपन्न हुआ। समापन सत्र में एनयूएसआरएल के कुलपति प्रोफेसर अशोक आर. पाटिल ने कहा कि सटीक और समावेशी मतदाता सूची लोकतांत्रिक भागीदारी की बुनियाद है और चुनाव की शुचिता तथा समावेशन को साथ-साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

पिछले दो दिन में इस सम्मेलन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची की सटीकता, प्रवासन, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी तथा वंचित वर्गों के निर्वाचन अधिकारों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, एस्टोनिया, स्वीडन, घाना और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की पंजीकरण प्रणालियों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची प्रबंधन में डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग के साथ डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, पारदर्शिता और मानव निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।