राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने पश्चिम बंगाल के मालदा में मोथाबारी ग्राम पंचायत से इंडियन सेक्यूलर फ्रंट के एक पंचायत सदस्य गोलम रब्बानी को गिरफ्तार किया है। रब्बानी पर मोथाबारी में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर की अधिनिर्णय प्रक्रिया में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और परेशान करने का आरोप है। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने इस सिलसिले में संबंधित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सायम चौधरी और कालियाचक खंड के छात्र परिषद अध्यक्ष आसिफ शेख सहित तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 11:59 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल: एनआईए ने न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में आईएसएफ के एक सदस्य को गिरफ़्तार किया