अक्टूबर 9, 2026 8:45 अपराह्न

printer

NHAI ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर 25 डीजल जनरेटर सेट में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने की पहल की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 8.7 किलोमीटर लंबे पैकेज-चार पर लगे 25 डीजल जनरेटर सेट में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने की पहल की है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल जनरेटर से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अंतर्गत उठाया गया है।

इन उपकरणों से सर्दियों में, विशेष रूप से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-ग्रैप लागू होने के दौरान, वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इन जनरेटरों का इस्तेमाल एक्सप्रेसवे पर रोशनी और अन्य जरूरी कामों के लिए किया जाता है।

द्वारका एक्सप्रेसवे बसई को खेड़की दौला और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के क्लोवरलीफ जंक्शन से जोड़ता है।