भारत के पुतुल सोनोवाल ने ऑस्ट्रेलिया के बरहम में विश्व बाउल चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित कर इतिहास रच दिया है। असम के 43 वर्षीय पुतुल ने पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के हैरिमन युएन को हराकर पुतुल ने अंतिम चार में जगह पक्की की। असम पुलिस के सदस्य पुतुल भारत के अग्रणी लॉन बाउल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2026 एशियाई लॉन बाउल चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति और मजबूत की। इससे पहले, ग्लासगो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने तीन बार के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता और पूर्व विश्व आउटडोर चैंपियन कनाडा के रयान बेस्टर को हराया।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 8:25 पूर्वाह्न
भारत के पुतुल सोनोवाल ने विश्व बाउल्स चैंपियन ऑफ चैंपियंस प्रतियोगिता में देश के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया