प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि असम के नागांव में लोकसभा उपचुनाव और पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम एक बार फिर भाजपा-एनडीए के सुशासन एजेंडे के प्रति जनता के जुड़ाव को दर्शाते हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में विजयी भाजपा उम्मीदवारों को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने एनडीए सहयोगी ए.आई.एन.आर.सी. को पुदुच्चेरी के तट्टानचावडी में मिली जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनादेश पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 7:53 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उपचुनाव के परिणाम एक बार फिर भाजपा-एनडीए के सुशासन एजेंडे के प्रति जनता के जुड़ाव को दर्शाते हैं