नवम्बर 23, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्‍काल में अगले पांच दिन मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध और ठंड का असर बना हुआ है।