नवम्बर 16, 2026 4:25 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित यौन शोषण से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के सिमडेगा से विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित यौन शोषण से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। विधायक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने विधायक के परिवार के सदस्यों पर भी मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राज्‍य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, पीड़िता की सुरक्षा तथा उसे चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है।