राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। वर्ष 2026-27 के प्रवेश सत्र के विभिन्न एमडी/एमएस/डीएनबी/डॉक्टर एनबी ( 6 वर्षीय पाठ्यक्रम) और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को देश भर में परीक्षा आयोजित की गई थी। बोर्ड के अनुसार, कुल 2 लाख 65 हजार 960 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने बताया कि उम्मीदवार पहली अक्टूबर या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उत्तर कुंजी पहली अक्तूबर को बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित होने की उम्मीद है।
News On AIR | सितम्बर 24, 2026 4:52 अपराह्न
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम किया घोषित