संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि सत्र में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लेने पर ध्यान दिया जाएगा।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 6:14 पूर्वाह्न
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू