सितम्बर 23, 2026 4:22 अपराह्न

printer

गृह मंत्रालय सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल कार्यस्थल बनाने के विशेष अभियान चलाएगा

गृह मंत्रालय सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल कार्यस्थल बनाने के विशेष अभियान का छठा चरण चलाएगा। यह अभियान अगले महीने की 2 तारीख से शुरू होकर 31 तारीख तक चलेगा।

यह अभियान प्रधानमंत्री के सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को स्थायी रूप देने के दृष्टिकोण को लेकर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लंबित मामलों को कम करने के साथ-साथ स्वच्छता को बढ़ावा देना, कामकाज को व्यवस्थित करना और लंबित शिकायतों का निपटारा करना है।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों को अभियान के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि नवंबर 2025 से इस वर्ष अगस्त तक उसके मुख्यालय, क्षेत्रीय और अन्य कार्यालयों में लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छ तथा बेहतर कार्यस्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

यह अभियान का समन्वय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग कर रहा है। विशेष अभियान का पहला संस्करण वर्ष 2021 में शुरू हुआ था।