इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज ऑनलाइन भुगतान और फिनटेक कंपनी फोन-पे के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य सूक्ष्म और स्थानीय स्तर के डेटा के माध्यम से पीएम गतिशक्ति मिशन को मजबूत करना है। इस समझौते से राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे की योजना, आर्थिक विश्लेषण और समग्र शहरी तथा ग्रामीण विकास में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने बताया कि फोनपे के प्लस-प्रो मेट्रिक्स को पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल में एकीकृत किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि डेटा आधारित जानकारी बेहतर योजना बनाने और निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
News On AIR | अगस्त 20, 2026 10:12 अपराह्न
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फोनपे के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए