रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए लोइटर म्यूनिशन प्रणाली खरीदने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ डेढ हजार करोड़ रुपये से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते आज नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुए।
यह प्रणाली आर्टिलरी रेजिमेंट की क्षमता बढाएगी और सेना की ऑपरेशनल क्षमता मजबूत करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह खरीद भारतीय रक्षा उद्योगों को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली प्रतीक बनेगा।