नवम्बर 16, 2026 8:10 अपराह्न

printer

संस्कृति मंत्रालय ने AI संचालित सिमेंटिक सर्च और नॉलेज डिस्कवरी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

संस्कृति मंत्रालय ने आज एआई संचालित सिमेंटिक सर्च और नॉलेज डिस्कवरी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसे मंत्रालय के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू किया गया है। इस अवसर पर संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि इससे मंत्रालय और उसके संस्थानों की 65 से अधिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी को एक साथ लाने में मदद मिलेगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि नए एआई टूल से नागरिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों को भारतीय संस्कृति तथा विरासत से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी। नया प्‍लेटफॉर्म मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटों से सीधे प्रामाणिक और अधिकृत जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।