मार्च 5, 2025 8:44 पूर्वाह्न | Weather | Weather alert | weather updates

printer

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की

 
 
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की संभावना व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसके अतिरिक्त, अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी आज बारिश का अनुमान है। ऐसा ही मौसम पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में भी  बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान  दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
 
 
इसके अलावा, मौसम विभाग ने मछुआरों से आज बंगाल की खाडी के दक्षिणी-पश्र्चिमी क्षेत्र में, खास तौर पर श्रीलंका के दक्षिणी तट, कोमोरिन क्षेत्र और महाराष्ट्र तथा गुजरात के उत्तरी तटों के निकट   नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला