अगस्त 5, 2026 7:35 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, झारखंड, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल तेज बारिश का संभावना व्‍यक्‍त की है।

मध्य प्रदेश, उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकाल और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है।