मौसम विभाग ने कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, सिक्किम और उत्तराखंड में तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, माहे, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की आशंका है। विभाग ने कल मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्काल, रायलसीमा, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में कल बादल छाए रहेंगे।
News On AIR | जुलाई 18, 2026 8:34 अपराह्न
मौसम विभाग ने कल पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की