मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में उमस भरे मौसम का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में आज से लेकर इस महीने की 18 तारीख तक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी अगले चार दिनों तक इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है।
News On AIR | अप्रैल 12, 2026 10:13 अपराह्न
मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले दो दिन उमस भरे मौसम का अनुमान जताया