मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में भी तेज बारिश की संभावना है। कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। उत्तराखंड में आज से शुक्रवार तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
News On AIR | सितम्बर 22, 2026 2:34 अपराह्न
तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग