सितम्बर 21, 2026 9:56 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, कर्नाटका, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी कल तेज बारिश की संभावना है।

विभाग ने अगले दो से तीन दिन के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍कल में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केरलम, माहे, लक्षद्वीप तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।