सितम्बर 20, 2026 9:30 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले दो से तीन दिनों के लिए मूसलाधार वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

बिहार, तटीय कर्नाटक, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।