मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले दो दिनों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में भी कल मध्यम से तेज बरसात की पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र और ओडिशा में बिजली चमकने तथा आंधी तूफान के आसार जताए गए। इसी तरह का मौसम कल बिहार, झारखंड, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी बने रहने का अनुमान बताया है।