अप्रैल 23, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में लू की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में लू की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दिन भर लू चलने की संभावना है। 

तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारइक्‍काल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में अगले दो दिनों तक रात्रि में अधिक गर्मी हो सकती है।

विभाग ने आज कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर पूर्वी प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में दिन भर गरज के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।