मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। कल आंध्रप्रदेश तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कल बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घने कोहरे का भी अनुमान है।
News On AIR | नवम्बर 22, 2026 8:13 अपराह्न
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया