घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 390 अंक यानी आधा प्रतिशत चढ़कर 84 हजार 329 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 65 अंक यानी करीब शून्य दशमलव तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 25 हजार 885 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार में मिडकैप सूचकांक में शून्य दशमलव तीन प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में शून्य दशमलव 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज हुई।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 17 के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में एशियन पेंट्स दो दशमलव नौ प्रतिशत, बजाज फाइनेंस दो दशमलव सात प्रतिशत से अधिक और बजाज फिनसर्व एक दशमलव सात प्रतिशत नीचे आ गए। वहीं, एचसीएल टेक के शेयरों में छह दशमलव तीन प्रतिशत, टीसीएस में करीब पांच प्रतिशत और इन्फोसिस में चार दशमलव सात प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली।