अक्टूबर 25, 2026 9:16 पूर्वाह्न

printer

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बुधवार सवेरे तक आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार कर जायेगा: मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बुधवार सवेरे तक बापटला और विशाखापट्टणम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार कर जायेगा। इसके 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा के साथ एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा तथा तेलंगाना में बहुत तेज वर्षा का अनुमान लगाया है।