इस्राएल की सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी गजा के खान यूनिस शहर में हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मोहम्मद अबू अलवान को मार गिराया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह लक्षित हमला इस्राएल रक्षा बलों और इस्राएली सुरक्षा एजेंसी के संयुक्त प्रयास से किया गया।
इस्राएली नेतृत्व ने कहा है कि हमास के नेतृत्व और उसके वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक गजा में हमास का अस्तित्व समाप्त नहीं हो जाता।
इस बीच, हमास ने इस्राएल पर गजा में हमले तेज करने के लिए बहाना बनाने का आरोप लगाया है। यह आरोप इस्राएल की उस धमकी के बाद आया है, जिसमें फलस्तीनी बच्चों द्वारा उड़ाई गई पतंगों को लेकर हमले की चेतावनी दी गई थी।