निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण- आई.ई.पी.एफ.ए, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी तथा बाजार अवसंरचना संस्थान कल नई दिल्ली में एक दिवसीय ‘निवेशक शिविर’ आयोजित करेंगे। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्देश्य निवेशकों और शेयरधारकों को बकाया लाभांश, निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि में हस्तांतरित किए गए शेयरों तथा दावों से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान में मदद करना है। इस शिविर के माध्यम से आईईपीएफए कंपनियों के पास 6 से 7 वर्षों से बिना दावे के लाभांश और शेयर वापस पाने में निवेशकों की सहायता करेगा। शिविर में मौके पर ही केवाईसी संबंधी जानकारी अद्यतन करने और नामांकन से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, आईईपीएफए के पास लंबित दावों से जुड़े मामलों के समाधान में तत्काल सहायता दी जाएगी। ‘निवेशक शिविर’ के माध्यम से निवेशकों, कंपनियों और रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंटों के बीच बिना किसी बिचौलिए के सीधे संपर्क को बढ़ावा दिया जाएगा।
News On AIR | नवम्बर 16, 2026 4:21 अपराह्न
निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण कल नई दिल्ली में एक दिवसीय ‘निवेशक शिविर’ करेगा आयोजित