अगस्त 9, 2026 7:00 अपराह्न | Air India Flight

printer

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में हुई घटना की जांच जारी

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में हुई घटना की जांच कर रहा है। इसे गंभीर घटना के रूप में दर्ज किया गया है। यह घटना 4 अगस्त को उस समय हुई जब उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान को संभाल लिया गया और उसकी दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। घटना में कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को चोटें आईं।

    मंत्रालय ने बताया कि दोनों पायलटों की मादक पदार्थों के सेवन की जांच की गई। इनमें से कैप्टन की जांच में दोबारा जांच की जरूरत पाई गई है। इसके लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है। जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि जांच और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।