जापान में जारी एशियाई खेलों में आज सेमीफाइनल में भारतीय पुरूष हॉकी टीम का सामना चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम पहले ही चीन के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
प्रतियोगिता में क्रिकेट के सेमीफाइनल में श्रैयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ चुनौती पेश करेगी। इसके अलावा भी भारतीय खिलाडी निशानेबाजी, जूडो, वॉलीबॉल, साइकलिंग, गोल्फ, कैनो नाव प्रतिस्पर्धा, ताइक्वांडो, टेनिस, किक वॉलीबॉल, रग्बी सेवन्स और स्पोर्ट क्लाइंबिंग जैसी स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे।