चीन में भारतीय दूतावास ने पिछले महीने हुए भीषण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में लापता भारतीय नागरिकों के परिजनों से पहचान प्रक्रिया में मदद के लिए डीएनए नमूने उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
दूतावास ने एक बयान में कहा है कि जो परिवार डीएनए संबंधी जानकारी देना चाहते हैं, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सी.ओ.डी.आई.एस प्रारूप में संबंधित जानकारी भारतीय दूतावास को उपलब्ध कराएं। दूतावास इस जानकारी को संबंधित चीनी अधिकारियों को भेजेगा।
यदि डीएनए का मिलान हो जाता है, तो इसकी सूचना भारतीय दूतावास को दी जाएगी और दूतावास संबंधित परिवार को इसकी जानकारी देगा।
परिजन भारतीय दूतावास से टेलीफोन नंबर +86 18514284905 और ई-मेल cons1.beijing@mea.gov.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
पिछले महीने चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और नेपाल के बागमती प्रांत में भीषण बाढ़ आई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी।