सितम्बर 26, 2026 8:50 अपराह्न

printer

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रस्‍तावित विरोध मार्च से पहले नेताओं की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त की

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रस्‍तावित विरोध मार्च से पहले उसके कार्यकर्ताओं, सांसदों और नेताओं की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मानवाधिकार निगरानी संस्था ने कहा कि महिलाओं सहित पीटीआई समर्थकों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कुछ परिवारों ने कहा है कि उन्हें अपने रिश्तेदारों के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आयोग ने अधिकारियों से शांतिपूर्ण सभा के अधिकार को बनाए रखने का आग्रह किया और बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों तथा आवाजाही की स्वतंत्रता पर लगाए गए प्रतिबंधों पर आपत्ति व्‍यक्‍त की है। आयोग ने बार- बार धारा 144 लागू करने की भी आलोचना की है। आयोग ने सरकार से विपक्ष के साथ बातचीत के माध्यम से राजनीतिक तनाव को कम करने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला