यमन में जारी संघर्ष के बीच हूती गुट ने आज सुबह सऊदी अरब और यमन सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। हूती ने कहा कि ड्रोन से रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही, अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और खमिस मुशैत सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया गया।
हलांकि, सऊदी ने कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात ने सऊदी अरब में लोगों और आर्थिक प्रतिष्ठानों के साथ दक्षिणी लाल सागर और बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य में सऊदी जहाजों पर हूती हमलों की कड़ी निंदा की। उसने सऊदी अरब के साथ एकजुटता और उसकी सुरक्षा तथा स्थिरता की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों का समर्थन किया।