सितम्बर 7, 2026 9:27 अपराह्न

printer

हूती गुट ने सऊदी अरब पर यमन के कई प्रांतों में हवाई और क्रूज मिसाइल हमले करने का आरोप लगाया

हूती गुट ने सऊदी अरब पर यमन के कई प्रांतों में हवाई और क्रूज मिसाइल हमले करने का आरोप लगाया है। ईरान समर्थित सशस्त्र गुट ने कहा कि सऊदी अरब ने अल-जौफ, अल-बायदा, मारिब और ताइज़ प्रांतों में कई हवाई हमले और क्रूज मिसाइल हमले किए। हूती ने उत्तरी प्रांत अल-जौफ के खब्ब वा अश-शाफ जिले के ऊपर सऊदी अरब के सीएच-4 टोही ड्रोन को मार गिराया।

इस बीच, यमन के सरकारी बलों ने कहा कि उनके लड़ाकू विमानों ने आज दिन में मध्य प्रांत अल-बायदा में हूती ठिकानों पर 13 हमले किए।

सरकारी बलों ने अल-जौफ में भी नया सैन्य अभियान शुरू किया और प्रांतीय राजधानी अल-हज़्म के पूर्व में स्थित हूती नियंत्रण वाले अल-लबानात सैन्य अड्डे की ओर बढ़ रहे हैं। इन क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से जारी भीषण लड़ाई में दोनों पक्षों के कम से कम 117 लड़ाके मारे गए हैं।

यमन में वर्ष 2014 के अंत से संघर्ष जारी है। उस समय हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था।