अक्टूबर 15, 2026 6:15 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के निर्माण में श्रमिक बहनों का परिश्रम, सेवाभाव और समर्पण अमूल्य है: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि राजधानी के निर्माण में श्रमिक बहनों का परिश्रम, सेवाभाव और समर्पण अमूल्य है। श्रीमती गुप्‍ता ने आज दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘श्रमिक पोषण संवाद’ में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने महिला आयोग के सभी सदस्यों के साथ बातचीत की और कर्मयोगिनी बहनों को पोषण किट वितरित की। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार पालना घर, अटल कैंटीन, दिल्ली लक्ष्मी योजना और पिंक सहेली कार्ड जैसी सुविधाओं के माध्यम से श्रमिक बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।