गुजरात सरकार ने आज सूरत शहर और जिले में बाढ़ से प्रभावित व्यापारिक, वाणिज्यिक और सेवा इकाइयों को फिर शुरू करने के लिए पुनर्वास वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की है। गांधीनगर में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि हाथगाड़ी और ठेला मालिकों, छोटे और बड़े घर मालिकों को एकमुश्त नकद सहायता दी जाएगी।
हाथगाड़ी मालिकों को साढ़े सात हजार रुपये, 40 वर्ग फुट तक के छोटे और बड़े घर मालिकों को 25 हजार और 50 हजार रुपये मिलेंगे। नवीनतम तिमाही जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाले दुकानदारों को एक लाख रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।
सरकार ने सूरत शहर के प्रभावित आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए एक वर्ष के लिए कर माफ करने का भी निर्णय लिया है।