सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपनी तस्वीर भेंट की है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताया है। इकाई ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाली चीनी मिट्टी की यह स्मृति चिह्न चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग ने 12 अक्टूबर, 2019 को तमिलनाडु के मामल्लापुरम में हुई मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की थी।
News On AIR | सितम्बर 12, 2026 4:55 अपराह्न
सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के चीन के राष्ट्रपति को तस्वीर भेंट करने के दावे का खंडन किया