सरकार ने उस फर्जी वीडियो का खंडन किया है जिसमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को दिल्ली हमलों के मद्देनजर मुस्लिम सैन्यकर्मियों से 20 हजार इस्तीफे मिलने का दावा करते हुए दिखाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इकाई ने कहा कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित डीपफेक है, जिसे जनता को गुमराह करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। नागरिकों से ऐसी सामग्री का प्रसार नहीं करने और सटीक तथा प्रामाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों का अनुसरण करने का भी आग्रह किया गया है।
News On AIR | जुलाई 22, 2026 10:56 पूर्वाह्न
सरकार ने 20,000 मुस्लिम सैन्यकर्मियों के इस्तीफा देने के दावे वाले फर्जी वीडियो का खंडन किया